संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
डोलकुमार निषाद@डभरा:- सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडापाली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मृतका के परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राप्त
