डोलकुमार निषाद@डभरा-: सक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..। अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े एक दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का क्रूरता भरा व्यवहार यहीं नहीं रुका, बल्कि उसने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर आग के हवाले कर दिया..।
मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे और दिव्यांग होने के बावजूद अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे..। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल व्याप्त है..।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है..। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.। प्रारंभिक तौर पर हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है..।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back