डोलकुमार निषाद@डभरा-:- क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ डभरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुकेश कुमार मिरी पिता अमृतलाल मिरी, निवासी ग्राम गोबरा थाना डभरा को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए अपने कब्जे में रखने के आरोप में पकड़ा गया है,। आरोपी के पास से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है,,डभरा
पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे।मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया..इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, कुंज बिहारी चंद्रा, धनेश्वर दिवाकर तथा महिला आरक्षक मालती बघेल का विशेष योगदान रहा।थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा,अवैध शराब व अन्य किसी भी प्रकार के नशीले मादक पदार्थो की कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे…।
