डोलकुमार निषाद
डभरा/सक्ति-:डभरा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद 23,130 रुपये, 03 मोटर सायकल, 06 मोबाइल फोन तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 परी (ताश पत्ती) जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सक्ति जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डेकुनाभट्ठा एवं आसपास क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस ने मौके पर दबिश दी और छह आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार साहू (27 वर्ष), रामकुमार यादव (40 वर्ष), धनेश्वर चौहान (39 वर्ष), राजेश कुमार पटेल (42 वर्ष), चमार दास महंत (40 वर्ष) एवं वीरेंद्र कुमार खूंटे (42 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
