“शराब में कीड़ा, सिस्टम में पीड़ा! डभरा की सरकारी दुकान पर उठे बड़े सवाल”
सरकारी शराब दुकान में कथित कीड़ा युक्त शराब का मामला, जनता बोली- ‘नशा कम था क्या, अब बीमारी भी परोसोगे?’ डोलकुमार निषाद@डभरा/सक्ती:शक्ति जिले के डभरा ब्लॉक स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से सामने आई कथित कीड़ा युक्त शराब की तस्वीरों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
