सुरज बीसी गरियाबंद

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों – भाजपा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित परख, बिंद्रानवागढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज जी की मौजूदगी में सील बंद वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वेयर हाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी 24 घंटे निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं सही पाई गईं।अपर कलेक्टर श्रीमती ठाकुर ने वेयरहाउस में रखी गई निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back