आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और प्रदेशभर से आई माताओं-बहनों के साथ तीजा-पोरा तिहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।माटी की खुशबू, लोक परंपराओं की रंगत और माताओं-बहनों के स्नेह से पूरा वातावरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सुंदर माध्यम हैं।इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर माताओं-बहनों को तीजा-पोरा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति यूं ही समृद्ध होती रहे और छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू देश-दुनिया तक पहुंचे, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back