सुरज बीसी गरियाबंद

NH-130C मदांगमुड़ा से झरिया बाजार तक सड़क चौड़ीकरण एवं डबल लेन निर्माण की मांग को लेकर आज नागपुर में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास पर मुलाकात करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप जी एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल मुलाकात के दौरान लिखित आवेदन सौंपा गया।आवेदन में बताया गया कि फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण डबल लेन का कार्य प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में तत्काल समाधान के तौर पर सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़ी कंक्रीटीकरण सड़क बनाने की मांग रखी गई, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़े और वन स्वीकृति से जुड़ी कठिनाइयां भी अपेक्षाकृत कम हों।बताया गया कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले आवेदक का स्वयं का भी इसी सड़क पर दुर्घटना हुई थी, इसलिए इस मार्ग की समस्या को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह मार्ग गरियाबंद को ओडिशा से जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए इसकी डबल लेनिंग का कार्य जल्द से जल्द पूरा होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back