सक्ती/हसौद/@avdhesh-tandan| बरदुली-तुमीडीह नहर माइनर में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय नहर में पानी के साथ एक शव बहता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने का लग रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back