
सुरज बीसी गरियाबंद
नक्सल मुक्त होने के बाद अबूझमाड़ में अब एक नई और खूबसूरत तस्वीर देखने को मिल रही है। फौजियों और गांव वालों के बीच आपसी संबंध, विश्वास और अपनापन पहले से बहुत बदल गया है।जहाँ कभी डर और दूरी का माहौल था, आज वहीं मुस्कान, प्यार और भाईचारा देखने को मिलता है। जवान गांव वालों से मिलते हैं, बच्चों और परिवारों के साथ अपनापन बांटते हैं और जरूरत के समय मदद का हाथ बढ़ाते हैं।यह बदलाव सिर्फ हालात का नहीं, बल्कि विश्वास की जीत है। अबूझमाड़ में सुरक्षा के साथ-साथ जनविश्वास की नई कहानी भी लिखी जा रही है, जो विकास और शांति की ओर एक मजबूत कदम है।
