बिरगांव नगर निगम चुनाव के संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी, रायपुर ग्रामीण द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रवेक्षक श्री शिव डहरिया जी, श्री लेखराम साहू जी, श्री मोतीलाल देवांगन जी, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन जी, श्री राजेंद्र बंजारे जी, श्री पंकज शर्मा जी एवं बिरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंदलाल देवांगन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं चुनावी रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।इस दौरान सभी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, मजबूत है और बिरगांव की जनता की आवाज़ बनकर चुनाव मैदान में पूरी ताकत से उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back