
संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने, अनुशासन के साथ जिम्मेदारी निभाने और जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी, पूर्व मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जी, AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्रीमती जरिता लैतफ्लांग जी, विधायक श्री उमेश पटेल जी, श्री अटल श्रीवास्तव जी एवं श्री दिलीप लहरिया जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
