सुरज बीसी गरियाबंद

देहारगुड़ा अधूरे पुल के मामले में प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने शुक्रवार को भारी बारिश के बीच मैनपुर के देहारगुड़ा-खामभाठा के मध्य निर्माणाधीन अधूरे पुल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने मौके पर वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाकर पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री जनक ध्रुव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।प्रशासन ने कहा है कि जनहित एवं जनसुरक्षा के प्रति प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back