*रायपुर।* छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के घर समेत 3 से 4 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही ED के अधिकारियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेज खंगाल रही हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर घरों के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में ED ने रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित सुशील विला और दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में भी छापेमारी की थी। रायपुर में कारोबारी नितिन डागा और दुर्ग में ट्रांसपोर्ट कारोबारी गुलशन बघेल के आवास पर दस्तावेजों की जांच की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back