“न्याय नहीं मिला तो परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी” — प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग”

डोलकुमार निषाद@डभरा-: जिले के जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छुहीपाली में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Plus) को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है.। ग्राम की निवासी श्रीमती गायत्री मैत्री ने जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत देकर सरपंच एवं सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

शिकायत में बताया गया है कि सत्र 2025-26 की पीएम आवास प्लस सूची में उनका नाम क्रमांक 99 पर दर्ज था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर CH118180336 है। बावजूद इसके, ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा मनमाने ढंग से ग्रामसभा प्रस्ताव के जरिए उनका नाम सूची से हटा दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, नाम हटाने का कारण यह बताया गया कि उनके पति रामेश्वर प्रसाद मैत्री सरकारी नौकरी में हैं, जबकि वे सहकारिता विभाग की “सेवा सहकारी समिति” मर्यादित देवरघटा में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं..। उन्होंने सवाल उठाया है कि उक्त पद को किस आधार पर शासकीय कर्मचारी माना गया.।

श्रीमती मैत्री ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट किया जाए कि उनके पति को शासकीय या संविदा कर्मचारी की श्रेणी में रखा जाता है या नहीं..।
यदि वे पात्र पाई जाती हैं, तो उनका नाम पुनः आवास सूची में जोड़ा जाए तथा दोषी सरपंच, सचिव एवं संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

गंभीर बात यह है कि पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे अपने पति और बच्चों सहित जिला पंचायत परिसर में आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back