माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ डबल गति से आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद के नासूर को जड़ से खत्म कर दिया है, अब बस्तर के सुदूर अंचल में भी साय सरकार का विकास पहुंचेगा। यहां के विकास को अब कोई रोक नहीं सकता। छत्तीसगढ़ जल्द ही विकसित, खुशहाल और समृद्ध प्रदेश बनेगा।

सरकार नारी सशक्तिकरण के साथ युवाओं के सपनों को साकार कर रही है। महतारी वंदन योजना से माताएं-बहनें सशक्त हो रही हैं। समाज को ज्ञानवान बनाने के लिए जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर का निर्माण कर रहे हैं। वहीं लंबित खेल अलंकरण शुरू कर उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की गई है। अधोसंरचना विकास भी तेजी से हो रहा है।

इस अवसर पर मा. विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडेय जी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back