अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ की पहल, निःसंतान दंपतियों को मिलेगी निःशुल्क जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा

चंद्रपुर-: निःसंतानता की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है,,। अब उन्हें प्रारंभिक जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा,। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा अग्रसेन सेवा संघ एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 17 नवंबर 2026, मंगलवार को निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है,,। यह शिविर अग्रसेन भवन, चंद्रपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा,,। शिविर में इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल दंपतियों को निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगी,,।

तनाव और बदलती जीवनशैली के बीच बढ़ रही निःसंतानता की समस्या

आज के दौर में तनाव, प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण निःसंतानता की समस्या को लेकर जागरूकता और समय पर उपचार की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। कई दंपती सामाजिक संकोच, जानकारी के अभाव और पारिवारिक दबाव के चलते समय रहते चिकित्सकीय सलाह नहीं ले पाते। नतीजतन, उपचार में देरी होती है और उम्र बढ़ने के साथ गर्भधारण की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में निःसंतानता के प्रति जागरूकता लाना और दंपतियों को सही समय पर उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है,। उन्होंने कहा कि आज भी कई परिवार निःसंतानता को अभिशाप मानते हैं और इसके लिए केवल महिला को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि चिकित्सकीय दृष्टिकोण से पुरुष और महिला दोनों में प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं,। कई मामलों में पुरुष भी निःसंतानता का कारण होते हैं। इसलिए पति-पत्नी दोनों की जांच और परामर्श बेहद जरूरी है,।

सामाजिक सोच बदलने और संकोच दूर करने की पहल

डॉ. गोयल ने कहा कि निःसंतानता कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक चिकित्सकीय समस्या है, जिसका उचित जांच और आधुनिक उपचार तकनीकों के माध्यम से समाधान संभव हो सकता है। इस पहल का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और निःसंतान दंपतियों को सम्मान के साथ उपचार की सुविधा दिलाना भी है।

रायगढ़ में उपलब्ध हैं निःसंतानता उपचार की आधुनिक सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर द्वारा पूर्व में भी इस तरह के ओपीडी शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। अस्पताल का प्रयास है कि निःसंतानता के उपचार की आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों को रायगढ़ में ही उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र के मरीजों को महानगरों में जाने की आवश्यकता कम हो। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संस्थान को इनफर्टिलिटी उपचार के क्षेत्र में बेहतर सफलता प्राप्त हुई है।

डॉ. रश्मि गोयल ने कहा कि उनका प्रयास है कि चंद्रपुर और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के दंपतियों को उपचार के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े तथा उन्हें अपने नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिल सके।

शिविर में ये सुविधाएं रहेंगी निःशुल्क

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच (सीमन एनालिसिस) एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

निःसंतानता की समस्या से परेशान दंपतियों के लिए यह शिविर एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे बिना किसी संकोच के विशेषज्ञ से अपनी समस्या साझा कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back