
रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आज छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ सम्मिलित होकर विजेता टीम *मैनपाट टाइटन्स* और उपविजेता *राजनांदगांव* की टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
भारतीय हॉकी के गौरव एवं लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री सरदार सिंह जी की उपस्थिति ने खिलाड़ियों के जोश को दोगुना कर दिया।
छत्तीसगढ़ में हॉकी की समृद्ध परंपरा रही है। प्रदेश की इस प्रतिभा को सही मंच और अवसर मिले, तो हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग इस दिशा में एक सराहनीय पहल है।
विजेता, उपविजेता टीमों एवं सभी युवा खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
