
देवभोग। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छत्तीसगढ़ प्रांत ने भिलाई में आयोजित अपने 58 वें प्रदेश अधिवेशन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की,
संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिले के देवभोग इकाई से एक बार फिर अनुभवी कार्यकर्ता विवेकानंद यादव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है।
पूर्व में नगर मंत्री ,नगर कोष प्रमुख, प्रदेश कार्यकारिणी के रूप में कार्य करते हुए इन्होंने देवभोग कॉलेज से जुड़ी कई शैक्षणिक और छात्र हितों की समस्याओं को न केवल उठाया, बल्कि उन्हें संगठनात्मक मंच तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया।
सूत्रों के अनुसार, जिस दौर में देवभोग कॉलेज में एबीवीपी की गतिविधियाँ सक्रिय थीं, उस समय छात्र समस्याओं को लेकर निरंतर आवाज़ बुलंद किया। हालांकि, बीच में जिला पंचायत चुनाव में भाग लेने के कारण विवेकानंद यादव ने संगठन से दूरी बना ली थी, जिसका सीधा असर देवभोग क्षेत्र में अभाविप की सक्रियता पर पड़ा।
देवभोग के नगरमंत्री योगेश निधि का कहना है कि नेतृत्व और जमीनी समझ के अभाव में देवभोग में परिषद की पकड़ कमजोर होती चली गई। इसी स्थिति को देखते हुए संगठन ने पुनः भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि छात्र आंदोलन को फिर से दिशा और मजबूती मिल सके
।प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद विवेकानंद यादव ने कहा कि संगठन की भूमिका पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में छात्रहित, शैक्षणिक गुणवत्ता और कॉलेज प्रशासन से जुड़े मुद्दों को फिर मजबूती से उठाया जाएगा।संगठन के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र में संगठन की खोई हुई धार को वापस लाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।
कार्यकर्ताओं में हर्ष*विवेकानंद यादव को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर उनके प्रशंसकों ,समर्थक , कार्यकताओं में हर्ष का माहौल हैइस अवसर पर जिला संयोजक क्षितिज नारायण तिवारी,देवभोग के नगर मंत्री योगेश निधि, सहमंत्री तेजेस बीसी , योगेश पात्र, गरियाबंद के नगर सहमंत्री आकाश सोनी ,यशु कश्यप , अभिषेक यादव, विशेष शर्मा , टंकेश्वर नागेश,बिपिन यादव, नेपाल सोनी ,खीरेंद्र मरकाम ,अभिनव कश्यप , गौरीशंकर नागेश ,दीपक कश्यप ,ओंकार सोना,युवराज सोना, यशवंत यादव , हुर्षिकेश , लीकेश नागेश, मनीष यादव , ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी!
