महासमुंद । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चंडी यज्ञ एवं संत समागम कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।


बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रोशन दुबे ने बताया कि आगामी संत समागम में शंकराचार्य जी महाराज तथा जगतगुरु कल्कि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में संतों के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं हिंदू एकता का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश प्रभारी सरजू तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी, प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवकरण मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ट ) श्रीमती मोहिनी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छाया दुबे ,गरियाबंद जिला अध्यक्ष दशरथ सिन्हा , जिला प्रभारी मिंजुन साहू तथा बस्तर संभाग प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष के पी आर ओ धर्मेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सम्मेलन और संत समागम को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back