डोलकुमार निषाद@सक्ती-:जिला पंचायत सक्ती ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उप अभियंता धनंजय सिंह चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर बिना कार्य पूर्ण हुए निर्माण कार्यों का मूल्यांकन प्रस्तुत करने का गंभीर आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जैजैपुर में पदस्थ उप अभियंता धनंजय सिंह चंद्रा द्वारा पांच निर्माण कार्यों का मूल्यांकन निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही प्रस्तुत कर दिया गया था,,। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा जांच दल गठित किया गया था।

जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि चंद्रा द्वारा

ग्राम बरेकेलखुर्द में सीसी रोड निर्माण कार्य

ग्राम खजुरानी में पटेल गौटिया के घर से महामाया चौक की ओर सीसी रोड

शासकीय प्राथमिक शाला रीवाडीह में शौचालय निर्माण

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रीवाडीह में शौचालय निर्माण

ग्राम पिसौद में सुमित्रा के घर से आगे की ओर सीसी रोड

कुल 5 कार्यों का मूल्यांकन बिना कार्य पूर्ण हुए ही प्रस्तुत किया गया था,,।
बाद में निर्माण एजेंसी द्वारा इन कार्यों को पूरा कराया गया।

वही इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए पहले 9 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उपअभियंता द्वारा 12 मार्च को प्रस्तुत जवाब को विभाग ने संतोषजनक नहीं माना।

जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनियमितता गंभीर पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, सक्ती निर्धारित किया गया है और इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा,,,
जिला पंचायत द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है,,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back