देवभोग हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन
गरियाबंद (देवभोग): गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) के खेल मैदान में आयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस खेल आयोजन में ग्रामीण क्षेत्रों की महिला खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ कबड्डी, खो-खो और दौड़ जैसी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
