
देवभोग / गरियाबंद, 09 अक्टूबर 2026।* ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना देवभोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर 18 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।एसपी वेदव्रत सिरमौर और एएसपी कर्ण कुमार उके के निर्देशन में थाना देवभोग पुलिस ने NH-130C स्थित खूंटगांव चेक पोस्ट पर एमसीपी चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
08 अक्टूबर शाम 6:10 बजे उप निरीक्षक अजय सिंह की टीम ने धरमगढ़ ओडिशा की ओर से आ रही सफेद इको कार क्रमांक CG 25 N 8089 को रोककर तलाशी ली। डिक्की में रखी प्लास्टिक बोरी से गांजा बरामद हुआ।*गिरफ्तार आरोपी -*1.
डिंडेश्वर पाण्डेय, उम्र 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर पाण्डेय2. सीता पाण्डेय, उम्र 46 वर्ष, पति नंदकिशोर पाण्डेयदोनों निवासी कालमीटांट, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के हैं।*जब्ती -*18.100 किलो गांजा कीमत 9 लाख रुपए, इको कार 3 लाख रुपए और एक मोबाइल 5 हजार रुपए। कुल जब्ती 12 लाख 5 हजार रुपए की है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना देवभोग में NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
