
*खोकसरा / गरियाबंद, 06 अक्टूबर 2026।* देवभोग विकासखंड के ग्राम खोकसरा में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सांसद रूपकुमारी चौधरी, ओबीसी आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, गोवर्धन मांझी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।*विकास कार्यों की घोषणाएं*
मंत्री बघेल ने खोकसरा में 10 लाख की लागत से गली कंक्रीटीकरण, नवीन पंचायत भवन, बोर खनन और अमृत सरोवर निर्माण की घोषणा की। वहीं ग्राम सागौनबाड़ी में नवीन ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति दी।मंत्री बघेल ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना और आवेदनों का तेजी से निराकरण करना है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत का संकल्प है। उन्होंने पीएम आवास, आयुष्मान, धान खरीदी और स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है
। उन्होंने बड़े पुल से आवागमन में सुविधा मिलने की बात कही और बेलाट नाला पुल का काम टेंडर प्रक्रिया में होने की जानकारी दी।कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर, सरपंच पुष्पा यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में उपस्थित रहे।
