गरियाबंद, 08 अक्टूबर 2026/ टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य का साकार किये जाने के लक्ष्य हेतु केन्द्रीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार के द्वारा जोश टीम का वर्चुवल शुभारंभ किया गया। जोश टीम के माध्यम से क्षय रोग की पहचान, जांच उपचार एवं जन जागरूकता की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जावेगा।

उक्त कार्यक्रम के तारतम्य में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के दिशा निर्देश, मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न के नेतृत्व में आज जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं टी.बी. मुक्त पंचायत सम्मान समारोह जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें ब्लाक नोडल क्लास-1 नोडल अधिकारी हेल्थ केयर वर्कर, एनसीसी कैडर, माय भारत वॉलेटियर एवं सरपंच का टी.बी. कार्यक्रम लक्षण, उपचार, बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायत के तहत विकासखण्ड गरियाबंद के टी.बी. मुक्त पंचायत सूचकांक के योग्य ग्राम पंचायत को कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर के माध्यम से प्रमाण पत्र, गांधी जी की मूर्ति एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी देते हुये टी.बी. के बचाव और समय पर जांच ईलाज हेतु लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि एवं सरपंचों से अपील किया गया कि टी.बी. मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपना शत् प्रतिशत सहयोग करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने टी.बी.मुक्त हुए ग्राम पंचायत के सरपंच एवं प्रतिनिधी को बधाई देते हुए समस्त ग्रामीण जनों के स्वस्थ जीवन के लिये कार्य की प्रशंसा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न ने टी.बी. के कारण और बचाव की जानकारी देते हुए पूरे जिले को टी.बी. मुक्त जिला बनाने का आहवान किया। डॉ. वाय.के. धु्रव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि हर एक व्यक्ति को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाकर रखनी चाहिए जिसके लिए उच्च पोषण आहार व गरम भोजन का सेवन करना चाहिए ।

डॉ. ए.के. हुमने, जिला क्षय अधिकारी ने जन मानस में टी.बी. न हो इसके रोकथाम के लिए प्रकाश डाला और उच्च जोखिम समूह जैसे बुजुर्ग व्यक्ति, गंभीर बिमारी से ग्रसित व्यक्ति अन्य रोग जैसे शुगर, बी.पी. के मरीज नशा पान करने वाले व कुपोषित व्यक्तियों को हर तीन माह में अपना बलगम जांच व एक्सरे कराने हेतु अपील किया गया । श्री गनपत नायक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा समस्त अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थिति एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back