गरियाबंद, 09 अक्टूबर 2026:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कर-कमलों से गरियाबंद जिले को ‘ *

साइबर जागृति अभियान* ‘ के तहत किए गए बेहतरीन कार्यों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया है।यह पुरस्कार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य पुलिस मुख्यालय/गरियाबंद पुलिस के विशेष अभियान के मूल्यांकन के दौरान प्रदान किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की ओर से इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे जिले की जनता और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। *अभियान की मुख्य विशेषताएं और सफलता के बिंदु* :•

व्यापक जन-जागरूकता: गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजारों , पर्यटन स्थलो और ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।•

*डिजिटल फ्रॉड से बचाव की शिक्षा:* आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, एटीएम फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों और फेक कॉल/लिंक्स से बचने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।• *त्वरित कार्रवाई*

: साइबर सेल गरियाबंद द्वारा तकनीकी रूप से मुस्तैद रहकर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों की राशि होल्ड कराने और अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई।पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के कहा “यह पुरस्कार गरियाबंद पुलिस के हर एक अधिकारी, जवान और जिले के जागरूक नागरिकों की सहभागिता का परिणाम है। साइबर अपराध वर्तमान समय की एक बड़ी चुनौती है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मिला यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। हम भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और जागरूकता के समन्वय से जिले को साइबर-सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back