जनपद अध्यक्ष पदमालया सुशील निधि ने पेश की मिसाल: सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग को भेंट की ₹11,000 की सहायता राशि
देवभोग – शिक्षा और संस्कार की नींव को मजबूत करने की दिशा में जनपद पंचायत देवभोग की अध्यक्ष श्रीमती पदमालया सुशील निधि ने एक अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों की बेहतरी को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, देवभोग के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान
