आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय आवास / कार्यालय में जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी से आत्मीय भेंट हुई।

इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती अमरीका बाई जी एवं पिता श्री राम जी से भी भेंट हुई तथा उनका अभिनंदन किया।

संजू देवी को भारत सहित छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को गौरवान्वित करने के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संजू देवी से एशियन गेम्स के अनुभवों के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट की अजेय विजयी यात्रा और प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए अपनाए गए पैंतरों के बारे में विस्तार से बताया।

निश्चित ही एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच के इस अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा और वे भी प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back