*गरियाबंद।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत NRLM (बिहान), जनपद पंचायत गरियाबंद द्वारा आकांक्षीय विकासखंड गरियाबंद के ग्राम फुलकरा में पोषण माह एवं नशामुक्ति विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में संतुलित एवं पौष्टिक आहार, कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा नशे के दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर ग्रामीण समुदाय, बिहान महिला स्व-सहायता समूहों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं संगोष्ठी आयोजित की गई।

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा कुपोषण मुक्त परिवार के लिए हरी सब्जियों, अनाज, दाल और स्थानीय पौष्टिक आहार को अपनाने तथा नशा छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ परिवार, कुपोषण मुक्त गांव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक जागरूकता और सहभागिता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back