पुलिस जवानों और नागरिकों ने किया स्वैच्छापूर्वक रक्तदान* ।

आपातकालीन स्थिति के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य* ।गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा ‘ *सेवा संकल्प अभियान* ‘

एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 सी जयंती के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय और पुनीत कार्य में पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस जवानों और नागरिकों ने किया स्वैच्छापूर्वक रक्तदानशिविर का शुभारंभ करते हुए पुलिस जवानों एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया गया। खाकी वर्दी के मानवीय चेहरे को सामने लाते हुए पुलिस के जवानों ने उत्साह के साथ कतारों में लगकर रक्तदान किए । वहीं, पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर नगर के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

आपातकालीन स्थिति के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्यइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

अक्सर दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों या प्रसव के दौरान मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में जिला अस्पताल और स्थानीय ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो, इसी सोच के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह जीवनरक्षक पहल की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि गरियाबंद पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और आपातकालीन जरूरतों के लिए भी हमेशा तत्पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back