
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि हरेली तिहार हमारी माटी, संस्कृति और पहचान से जुड़ा पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम, कृषि परंपरा और लोक संस्कृति को सहेजने का संदेश देता है। हरेली के अवसर पर किसान कृषि औजारों, पशुधन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। बसंत कुजूर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण के साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही हरेली तिहार का मूल संदेश है।उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं।
