बलरामपुर..जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में अविभाजित मध्यप्रदेश की प्रथम महिला सांसद एवं छत्तीसगढ़ की महान समाज सुधारक ममतामयी मां मिनी माता की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव ने कहा कि मिनी माता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के अधिकार एवं सम्मान के लिए समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और महिला उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि मिनी माता जी का संघर्ष, उनके विचार और समाज सेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला सचिव बुद्धदेव पोया, राजा चौबे, कृपा शंकर, विनोद मेहता, कर्मदयाल रक्सेल, जय राम सिंह, राजेश गुप्ता, उमा गुप्ता, बाशदेव, अर्जुन सोनवानी, बिछान राम, इफराज अली, विनोद मिंज, वाशिम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


