23% महिला कार्यबल, लगभग 100 ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स और ESOP से 5 वर्षों में कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ की वेल्थ क्रिएशन का दावा।

नई दिल्ली, 29 जून। प्राकृतिक संसाधन, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वेदांता समूह को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया द्वारा वर्ष 2026 के लिए भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में शामिल किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह उपलब्धि कर्मचारियों के लिए विश्वास, समावेशिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आधारित कार्य संस्कृति विकसित करने के प्रयासों का परिणाम है।

वेदांता के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उसके व्यापक ESOP (कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना) के जरिए कर्मचारियों के लिए करीब ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन हुआ है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसके कुल कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, करीब 100 ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स तथा 40 प्रतिशत कर्मचारी 30 वर्ष से कम आयु के हैं।

कंपनी की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि वेदांता ऐसा कार्यस्थल तैयार कर रही है, जहां प्रदर्शन, समावेशिता और स्वामित्व की भावना साथ-साथ आगे बढ़ती है। उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य केवल प्रतिभाओं को आकर्षित करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों को व्यवसाय की सफलता का भागीदार बनाना भी है।

वेदांता का कहना है कि धातु, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विस्तार के साथ कर्मचारियों को तेज़ करियर ग्रोथ, वैश्विक परियोजनाओं पर काम करने और अत्याधुनिक तकनीकों—जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन और डेटा-आधारित समाधान—के साथ कार्य करने का अवसर मिल रहा है।

कंपनी ने यह भी बताया कि उसके एकीकृत टाउनशिप में कर्मचारियों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामुदायिक जीवन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही महिलाओं के लिए ‘रिटर्न-टू-वर्क’ कार्यक्रम, समावेशी नीतियां और सुरक्षा व्यवस्था के साथ रात्रि पाली में कार्य करने जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।

वेदांता के मुताबिक, ग्रेट प्लेस टू वर्क® से मिला यह सम्मान कंपनी की कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति, समावेशी विकास और साझा स्वामित्व की नीति को मजबूती प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back