
गरियाबंद (छत्तीसगढ़):छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला अंतर्गत इंदागांव में स्थित 211 बटालियन के कैंप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम 211 बटालियन के कमांडेंट श्री विजय प्रताप सिंह के कुशल दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया था। इंदागांव गरियाबंद जिले में ए/211 बटालियन कंपनी कमांडर श्री राजेश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में सभी जवानों ने मिलकर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कियाइस विशेष योग सत्र में मुख्य रूप से निरीक्षक (जीडी) सोहन सिंह मीणा, निरीक्षक (जीडी) एस. उमाकांत सहित बटालियन के अन्य सभी अधीनस्थ अधिकारी और भारी संख्या में सैनिक उपस्थित थे। कमांडेंट और कंपनी कमांडर ने इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम है। सभी सैनिकों ने ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ के संकल्प के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।
