रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने छत्तीसगढ़ में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के नए जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।इस नई सांगठनिक सूची में देवभोग के वरिष्ठ नेता श्री देवेन्द्र ठाकुर को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए रायपुर शहर (राजधानी जिला) का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सांगठनिक कार्यों में उनका हाथ बंटाने के लिए श्री अजय डडसेना को रायपुर शहर का जिला सहप्रभारी बनाया गया है।किसानों के मुद्दों को प्रखरता से उठाएंगे: देवेन्द्र ठाकुरअपनी इस नई और महत्वपूर्ण नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री देवेन्द्र ठाकुर ने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं संगठन की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य रायपुर शहर और उससे जुड़े क्षेत्रों में किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। हम किसानों की स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के सामने रखेंगे।”कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौलदेवेन्द्र ठाकुर के नाम की घोषणा होते ही रायपुर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि श्री ठाकुर के लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ मोर्चा को मिलेगा। इससे शहरी व ग्रामीण सीमाओं से जुड़े किसान परिवारों के बीच पार्टी की पकड़ और ज्यादा मजबूत होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed
Back