निषाद समाज में महिला नेतृत्व का बड़ा चेहरा उभरा: कांग्रेस की कद्दावर नेत्री संतोषी निषाद को मिली प्रदेश की कमान
भखारा की पूर्व पार्षद से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर — महिला शक्ति को संगठित करने कुंवर निषाद का बड़ा फैसला

डोलकुमार निषाद/रायपुर/धमतरी/भखारा-: छत्तीसगढ़ केंवट (निषाद) समाज में महिला नेतृत्व को नई ताकत देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर निषाद ने कांग्रेस की कद्दावर नेत्री एवं सामाजिक रूप से सक्रिय चेहरा श्रीमती संतोषी निषाद को छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को समाज और राजनीतिक गलियारों में बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संतोषी निषाद नगर पंचायत भखारा की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा की अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। संगठनात्मक पकड़, जनसरोकारों से जुड़ाव और मजबूत राजनीतिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में कांग्रेस की कद्दावर महिला नेत्री के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं।

समाज के जानकारों का मानना है कि कुंवर निषाद ने महिला प्रकोष्ठ की कमान ऐसे नेतृत्व को सौंपी है, जो सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर मजबूत पकड़ रखता है। इससे निषाद समाज की मातृशक्ति को संगठित करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने वाली संतोषी निषाद की नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे समाज के लिए सकारात्मक एवं दूरगामी फैसला बताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संतोषी निषाद को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी अब केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज में महिला नेतृत्व को नई ऊंचाई देने की पहल के रूप में देखी जा रही है। वहीं इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ निषाद समाज में हर्षोल्लास का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back