पिरदा पंचायत से सचिव का नहीं छूट रहा मोह …
पिछले 8 सालों से पंचायत में जमे हुए हैं सचिव नंद किशोर रात्रे …
स्थानांतरण आदेश के बाद भी टस से मस नहीं हो रहे सचिव साहब…
सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिरदा सचिव अपनी ठसक दिखाते हुए स्थानांतरण आदेश पर भारी पड़ रहे हैं स्थानांतरण आदेश के बाद भी सचिव साहब नए सचिव को प्रभार नहीं सौंप रहे हैं। यानी साफ शब्दों में कहें तो अजगर के तरह कुंडली मारकर बैठ गये हैं। हम बात कर रहे हैं सक्ती जिले के ग्राम पंचायत पिरदा के सचिव नंद किशोर रात्रे का जिन्होंने स्थानांतरण के बाद भी नव पदस्थापना सचिव राज कुमार चंद्रा को प्रभार नहीं सौंप रहे हैं।वहीं मिली सुत्रोंनुसार अभी भी अधिकारियो से जुगाड़ लगाकर सचिव साहब पंचायत में रहने के फिराक में है
सचिव साहब तो स्थानांतरण आदेश के बाद भी टस से मस नहीं हो रहे रहे हैं
