पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी व चंद्रपुर की पूर्व प्रत्याशी ने कोलकाता क्लस्टर में प्रोफेशनल कनेक्ट को दी मजबूती

जमीनी पकड़ और प्रोफेशनल आउटरीच से साधे हर वर्ग, भाजपा की जीत में दिखा असर

डोलकुमार निषाद@सक्ती/डभरा – पश्चिम बंगाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब संगठनात्मक स्तर पर कार्य करने वाले चेहरों की भूमिका भी सामने आने लगी है। कोलकाता क्लस्टर में माइक्रो मैनेजमेंट के तहत गठित प्रोफेशनल आउटरीच टीम में छत्तीसगढ़ की संयोगिता सिंह जूदेव की भूमिका विशेष रूप से प्रभावी रही।
अब उन चेहरों पर फोकस तेज हो गया है,
जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर चुनावी रणनीति को धार दी,,।

संयोगिता सिंह जूदेव

पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पत्नी और चंद्रपुर की पूर्व प्रत्याशी रहीं संयोगिता सिंह जूदेव ने चुनाव के दौरान अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े वर्गों में सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत आधार दिया।

रणनीतिक चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, व्यापारी, डॉक्टर, प्रोफेसर, कलाकार और श्रमिक वर्ग तक पहुँच बनाने की रणनीति में उनकी सक्रियता निर्णायक साबित हुई। जमीनी स्तर पर लगातार संपर्क, मीटिंग्स और नेटवर्किंग के जरिए उन्होंने कोलकाता क्लस्टर में ऐसा माहौल तैयार किया, जिसने चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि “प्रोफेशनल आउटरीच मॉडल” को सफल बनाने में संयोगिता सिंह जूदेव जैसे नेताओं की भूमिका ही भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुई।

शांत लेकिन धारदार रणनीति—संयोगिता सिंह जूदेव ने कोलकाता क्लस्टर में खेल पलटने वाली छाप छोड़ी
आपको बता दें उनकी सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता और सामाजिक पकड़ का असर चुनावी माहौल में स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिससे संगठन को मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back