रायपुर | 3 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ के संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। मशहूर गायक नितिन दुबे ने अपने सुपरहिट गीत “मनमोहिनी हे गांव के गोरिया” का दूसरा भाग “मनमोहिनी हे गांव के गोरिया 2” रिलीज कर दिया है।
इस गाने की खास बात ये है कि ठीक 25 साल पहले, 3 अप्रैल 2001 को इसका पहला वर्जन रिलीज हुआ था। और अब पूरे 25 साल बाद, उसी तारीख को इस गाने को नए अंदाज और नए रंग में फिर से दर्शकों के सामने लाया गया है। इसे संगीत जगत में एक अनोखा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
25 साल का सफर: जनता के प्यार से बना नाम
अपने 25 साल के लंबे संगीत सफर को याद करते हुए नितिन दुबे ने कहा कियह दिन उनके लिए गर्व और खुशी दोनों लेकर आया हैउन्होंने
कहा कि इस सफर में जो प्यार और आशीर्वाद लोगों से मिला, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है ।
उनके शब्दों में — “एक कलाकार के पास अपने संगीत के अलावा देने के लिए कुछ खास नहीं होता, और मैं वही अपने दर्शकों को समर्पित करता हूं।”
देसी रंग, जबरदस्त डांस और नया अंदाज
इस गाने का वीडियो भी काफी शानदार और देसी रंग में रंगा हुआ है।गांव की झलक, जबरदस्त डांस और मॉडर्न स्टाइल का बढ़िया मेल इसमें देखने को मिलता है।
मुख्य टीम:कलाकार: Nitin Dubey, Suman निर्देशन व कोरियोग्राफी: Ram Yadavगीत: Budhraj Chouhanसंगीत: Nitin Dubeyएडिटिंग: Tameshwar Dev
क्यों बन रहा है यह गाना खास?
25 साल बाद उसी दिन दोबारा रिलीज
छत्तीसगढ़ी लोकगीत को नया रूपपुरानी यादों के साथ नया जोश
गाने के रिलीज के साथ ही कलाकार ने सभी श्रोताओं और दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा किउनका ये पूरा सफर लोगों के प्यार और समर्थन से ही संभव हो पाया है।
मनमोहिनी हे गांव के गोरिया 2” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 25 साल की मेहनत, लगन और जनता के प्यार की कहानी है।यह गाना एक बार फिर साबित करता है कि छत्तीसगढ़ी संगीत का जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
