गरियाबंद। धर्मांतरण एवं जाति आधारित आरक्षण से जुड़े विषय पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का बजरंग दल स्वागत करता है।विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के जिला संयोजक मोहित साहू ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश स्वागतयोग्य है।

आरक्षण का लाभ संविधान एवं प्रचलित कानूनों में निर्धारित पात्रता के अनुरूप ही मिलना चाहिए। संवैधानिक प्रावधानों की मर्यादा बनाए रखना तथा न्यायपालिका के निर्णयों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उन्होंने कहा कि न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए कानून का निष्पक्ष पालन आवश्यक है।

न्यायपालिका के निर्णयों का सम्मान करते हुए समाज में संवैधानिक व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।बजरंग दल जिला गरियाबंद की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back