डोलकुमार निषाद@डभरा/जांजगीर-चाम्पा-:
जिले की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने डभरा स्थित व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, बुनियादी ढांचे और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा भी मौजूद रहे।
न्यायालय परिसर से लेकर निर्माणाधीन भवन तक कड़ी निगरानी
माननीय न्यायाधीश ने तहसील कार्यालय में संचालित वर्तमान न्यायालय भवन, निर्माणाधीन नए न्यायालय परिसर तथा आवासीय भवनों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। न्यायालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय की गरिमा के अनुरूप परिसर की स्थिति होनी चाहिए

PWD अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्माणाधीन भवनों में गुणवत्ता, सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और पक्षकारों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कमियों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।
कुल मिलाकर, यह निरीक्षण डभरा न्यायालय की व्यवस्थाओं में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
