मुंगेली// बालानी चौक से लगे हुए नाले में अचानक आग लग गई, जिसको बुझाने का प्रयास नरेश शुक्ला और उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान को आग लगने की सूचना दी।

पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान ने समय पर पहुंचकर स्थिति को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। मुंगेली नगर पालिका सीएमओ होरीलाल ठाकुर, इंजीनियर यादव जी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और आग को बुझाने में सफलता मिली।

पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान की तत्परता और नगर पालिका परिषद के सहयोग से आग को समय पर बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है,
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान ने कहा कि वे हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए तत्पर हैं और आगे भी इसी तरह की सेवा करते रहेंगे।
