डोलकुमार निषाद@ डभरा/सक्ती-:- जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जर्वे में जमीन विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जर्वे गांव के खेत में एक व्यक्ति का आधा जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की,,।

जांच में मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई, जो दिव्यांग था और ट्राइसाइकिल से चलने-फिरने में असमर्थ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का गांव के ही टिमन लाल मनहर के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच आरोपी टिमन लाल मनहर ने गांव में ही ट्राइसाइकिल पर बैठे दिव्यांग शिक्षक पर कुल्हाड़ी से गले पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर विवादित खेत में ले जाकर जलाने का प्रयास किया।
घटना को गांव के अन्य लोगों द्वारा देखे जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है,,।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि जमीन विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकता हैं,,।
