घर में फंदे पर लटका मिला मुख्य आरोपी का शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
डोलकुमार निषाद@डभरा/ जैजैपुर-:- दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज हत्याकांड में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब मामले के मुख्य आरोपी टीमन लाल मनहर का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आरोपी की इस संदिग्ध मौत से पूरे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च की शाम शिक्षक की निर्मम हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी,,। इसी बीच अचानक आरोपी का शव घर के भीतर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है,,।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके,,।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी ने दबाव या डर के कारण यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच की जा रही है,,।
गौरतलब है कि दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या के बाद से क्षेत्र में पहले ही तनाव का माहौल बना हुआ था। वहीं अब आरोपी की मौत ने इस चर्चित मामले को और पेचीदा बना दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी,,,।
