जिला कांग्रेस कमेटी, गरियाबंद के तत्वावधान में कांग्रेस भवन, गरियाबंद में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ऑब्जर्वर एवं माननीय सांसद श्रीमती शोभा बच्चाव जी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के ऑब्जर्वर माननीय श्री विनोद चंद्राकर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, गरियाबंद के अध्यक्ष श्री सुखचंद बेसरा जी सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों एवं कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण को जनता के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back