कबीरधाम जिले के रेंगाखार वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम – नंदनी कुमान में बैगा आदिवासी बच्चों की मृत्यु के मामले की जांच हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित सात सदस्यीय जांच समिति के साथ शामिल होकर मामले की जमीनी हकीकत से अवगत हुआ।जांच समिति के संयोजक मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी जी के नेतृत्व में ग्राम नंदनी कुमान पहुंचकर बच्चों की मृत्यु से जुड़े घटनाक्रम, प्रभावित परिवारों की परिस्थितियों तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं की स्थिति से संबंधित पहलुओं पर जानकारी जुटाई।इस जांच समिति में विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी जी, विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी, पूर्व विधायक श्री भानुप्रताप सिंह जी, कांग्रेस नेत्री श्रीमती ममता चंद्राकर जी तथा कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी शामिल रहे।मासूम बच्चों की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक विषय है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच हो, बच्चों की मृत्यु के वास्तविक कारणों का चिकित्सकीय तथ्यों के आधार पर पता लगाया जाए, इस पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back