
आज अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के साथ जिला कबीरधाम के ग्राम नंदनी कुमान पहुंचकर मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजनों एवं आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोड़ला पहुंचकर प्रभावित बैगा जनजाति के बच्चों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।
ग्राम नंदनी कुमान में महज चार महीनों के भीतर पांच मासूम बच्चों की मौत और 16 बच्चों के कुपोषित होने का मामला अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, आखिर इन मासूमों की मौत की जवाबदेही कौन लेगा? प्रत्येक बच्चे का जीवन अनमोल है और किसी भी बच्चे को कुपोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, कबीरधाम के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
