जांजगीर-चांपा @hemantjaiswal:- होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक बिर्रा टीआई जयकुमार साहू,तहसीलदार अविनाश चौहान, सहा.उपनिरीक्षक तीजराम जांगड़े,सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू की उपस्थिति में हुआ।

तहसीलदार अविनाश चौहान ने कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्द वातावरण बनाने के लिए के लिए सभी से अपील की है साथ ही होली पर हुड़दंग करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इस दिन किसी को भी जमानत खारिज कर सीधे जेल भी भेजा जाएगा।

वहीं पुलिस निरीक्षक जयकुमार साहू ने कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्द वातावरण बनाने के लिए सभी से अपील की है तथा कोई भी बेवजह से किसी को रंग गुलाल नहीं डाला जाएं और कोई भी सड़क में बेवजह से मोटरसाइकिल नहीं दौड़ाया जाएं और अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन चलाते पाएं जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । वहीं बसस्टैण्ड में दुकान अपने भीतर में ही लगाएं और दूकानदार के व्दारा अनावश्यक रूप से पाएं जाने पर प्रतिबंधित कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर सरपंच श्रीमती पीलीबाई एकादशियां साहू सरपंच संतोषी छोटू पटेल मेलाराम चौहान विनय कुमार कश्यप सरपंच भुवन साहू सद्दाम हुसैन पटवारी थालेश्वर देवांगन चिन्नीलाल विमला चौहान मनहरण सोनवानी गोपाल देवांगन इतवारी साहू मुनीराम विरेन्द्र साहू भूपेंद्र साहू रामशरण कैवर्त रिकू साहू रितेश तिवारी अमृत खुंटे, राजेंद्र डडसेना, धनसाय कश्यप प्रकाश चौहान जितेन्द्र तिवारी चित्रभानु पांडेय जीवन साहू संजू साहू दुर्गा ड़ड़सेना हेमंत जायसवाल शुभम पटेल सुनील कुमार आदित्य गोविन्दा खुंटे सरपंच सेवक उपसरपंच गोपाल कश्यप बुद्धेश्वर देवांगन प्रधान आरक्षक गौतम पांडेय,संजय उजीर डोमनिक तिग्गा लक्ष्मी कश्यप रघुवीर यादव भुवनेश्वर साहू दिलीप कश्यप जनक कश्यप के अलावा पुलिस स्टाफ व ग्रामीण जन प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back