मुंगेली// समग्र शिक्षा जिला मुंगेली के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एसएमसी एवं एसएमडीसी के सदस्यों का प्रशिक्षण तथा समुदाय के समक्ष जनवाचन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का एकेडमिक आकलन किया गया। इस कार्यक्रम में पठन, लेखन, गणितीय संक्रिया, पाठ्यवस्तु एवं प्रश्नोत्तरी से संबंधित आकलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नव-पदस्थ डीएमसी अशोक सोनी, एपीसी प्रदीप उपाध्याय, सेवानिवृत शिक्षक किशन सिंह श्रत्रिय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे की गरिमामई उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अकादमिक प्रतिभा का प्रदर्शन समुदाय के समक्ष किया गया जिसमें बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया।

इसी क्रम में एसएमसी एवं एसएमडीसी के सदस्यों को समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, ड्रॉपआउट जैसे बिंदुओं पर समग्र रूप से चर्चा कर जानकारी दिया गया। जिन बच्चों ने अकादमिक आकलन कार्यक्रम में भाग लिया उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे, एपीसी प्रदीप उपाध्याय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे तथा सेवानिवृत शिक्षक किशन सिंह के कर-कमलों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

शेष प्रतिभागी छात्र एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय, संजीव सक्सेना, दुर्गेश देवांगन, संकुल समन्वयक फंदवानी अमिताभ शर्मा, संकुल समन्वयक चमारी बृजेश्वर मिश्रा, संकुल समन्वयक सेजेस दाउपारा नेमीचंद भास्कर, संकुल समन्वयक नवागांव घु. उमेश साहू, संकुल समन्वयक प्रतापपुर जिला राम यादव, रविकांत पुरी गोस्वामी एवं अन्य शिक्षकगण तथा बीआरसीसी स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back