मुंगेली//विकासखंड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक रामानुज देवांगन विद्यालय में शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पोषण आहार योजना के तहत शाला परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एल पी डाहिरे जिला शिक्षा अधिकारी, जितेंद्र बावरे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रामनाथ गुप्ता उल्लास कार्यक्रम अधिकारी, सूर्यकांत उपाध्याय बी आर सी, नरेश कुमार सोनवानी संकुल शैक्षिक समन्वयक, दुर्गेश देवांगन एफएलएन बीआरजी, सुजिता पाटले प्रधान पाठक एवं शाला के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे ने विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देते हुए संतुलित आहार लेने की सलाह दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे ने बताया कि नेवता भोज का उद्देश्य विद्यार्थियों में पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में छात्रों एवं अधिकारियों को रसोइयों द्वारा बिठाकर नेवता भोज के अंतर्गत चाँवल, दाल, सब्जी, खीर, पुरी, केला एवं लड्डू परोसा गया।

नेवता भोज में रसोइयों एवं शाला के समस्त स्टाफ मनोज कुमार यादव, कुंज बिहारी राजपूत, अर्चना पात्रे, भागीरथी शर्मा एवं सुरेखा डिंडोरे की विशेष भूमिका रही। अधिकारियों द्वारा विद्यालय का अवलोकन भी किया गया एवं एफएलएन अंतर्गत छात्रों का स्तर जांच किया गया। गुणवत्ता जांच पश्चात शाला संचालन हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
